रामगढ़, मई 8 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भारतीय नौजवान सेना के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को अध्यक्ष विश्वरंजन सिन्हा के नेतृत्व में भुरकुंडा परियोजना पदाधिकारी राकेश सत्यार्थी से मुलाकात की। इस दौरान कोयलांचल क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के रोजगार समेत विभिन्न मांगों को लेकर पीओ को छह सूत्री मांगपत्र सौंपा। इसमें संगम आउटसोर्सिंग का कार्य कर रही बीएलए कंपनी में भुरकुंडा कोयलांचल के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने, मूल रैयतों को रोजगार सहित अन्य सुविधाओं से जोड़ने, सभी कामगारों को न्यूनतम वेतन, भत्ता व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

मांगों की सूची इसके अलावा हाई पावर कमिटी के तहत कामगारों को सभी लाभ देने, लोकल सेल में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा संगम से ओबी ट्रांसपोर्टिंग के लिए निर्धारित रूट पर आवश्यक सुरक्षा व...