पटना, फरवरी 20 -- कला एवं संस्कृति विभाग ने भारतीय नृत्य कला मंदिर में नृत्य-संगीत के उत्सव 'शुक्रगुलजार' का आयोजन शुक्रवार को किया। कलाप्रेमियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति से पूरा परिसर सांस्कृतिक रंगो में सराबोर हो गया। शुरूआत प्रशासी पदाधिकारी कहकशा और बिहार कला पुरस्कार से सम्मानित भोजपुरी लोकगायक अमरेश कुमार ने किया। पदाधिकारी कहकशा ने कलाकार सोमा मंडल और अमरेश कुमार को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इसके पश्चात एक से बढ़कर मनमोहक प्रस्तुतियां हुई। सबसे पहले अमरेश कुमार ने गणेश वंदना से शुरूआत की। 'गोर गोर बहियां' गीत की प्रस्तुति पर श्रोता झूम उठे। लोकगीतों की प्रस्तुति पर श्रोताओं की तालियां गूंज उठी। दूसरी प्रस्तुति सोमा मंडल की हुई। उन्होंने भरतनाट्यम की प्रस्तुति से समां बांध दिया। जगमोहन कृष्ण राग पर आधारित उनके नृत्य ने दर्शकों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.