आगरा, जून 18 -- स्ट्रेट आफ होर्मुज से गुजर रहे भारतीय वाणिज्यिक जहाजों पर अमेरिकी नौसेना के हमले में तीन भारतीय नाविकों की हत्या की घटना पर विरोध जताया गया है। वामपंथी दलों के राष्ट्रीय आवाह्न पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने नाई की मंडी से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। प्रदर्शन कर विरोध जताते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसीएम प्रथम संतोष कुमार शुक्ला को सौंपा। कहा, सरकार की कमजोर प्रतिक्रिया और अमेरिका द्वारा अफसोस तक जाहिर न किया जाना भारत की संप्रभुता और आत्म सम्मान पर आघात है। इस दौरान भाकपा सचिव पूरन सिंह, रामनाथ शर्मा, ओमप्रकाश, भारत सिंह, राजेन्द्री देवी, रामप्रकाश धाकरे, ताराचंद, संग्राम सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कलक्ट्रेट पर भाकपा के लोगों ने...