फतेहपुर, जून 18 -- खागा, संवाददाता। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला काउंसिल के तत्वावधान में गुरुवार को तहसील मुख्यालय पर वामपंथी दल ने प्रदर्शन कर अमेरिका को जमकर कोसा। स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय नाविकों पर किए गए हमले और उसमें तीन भारतीय नाविकों की दुखद मौत के खिलाफ आयोजित प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा जो राष्ट्रपति को संबोधित था। सौंपे गए ज्ञापन में वामपंथी दल ने अमेरिकी नौसेना द्वारा किए गए इस हमले को कायरतापूर्ण बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की।भाकपा नेताओं ने आरोप लगाया कि अमेरिकी प्रशासन की ये कार्रवाइयां संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतर्राष्ट्रीय जल क्षेत्रों में स्वतंत्र नौवहन के सिद्धांतों के पूरी तरह खिलाफ हैं। यह भी पढ़ें- कलक्ट्रेट पर भाकपा के लोगों ने सौंपा पत्रक ज्ञापन के माध्...