पेरिस, जून 17 -- फ्रांस में G-7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की द्विपक्षीय मुलाकात हुई। इस बैठक के दौरान, पीएम मोदी ने भारतीय नाविकों पर हुए हमले का मुद्दा उठाया और ट्रंप को साफ-साफ शब्दों में समझा दिया। पीएम मोदी ने ट्रंप से दो टूक कहा कि भारतीय नाविकों की सुरक्षा बहुत जरूरी है। पीएम मोदी ने कहा कि होर्मुज का खुला रहना दुनिया के लिए काफी जरूरी है। पीएम मोदी ने ईरान और अमेरिका युद्ध रुकने के लिए हो रहे समझौते का भी जिक्र किया और कहा कि उम्मीद है कि पश्चिम एशिया में शांति होगी। मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से कहा, ''समुद्री क्षेत्र में लाखों भारतीय नाविक काम करते हैं। मेरा मानना ​​है कि उनकी सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है।'' भारतीय प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि ईरा...