भारतीय नारियों से जुड़ा है स्वतंत्रता का इतिहास
कानपुर, जून 18 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग ने अमर शहीद स्वाधीनता संग्राम सेनानी रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर स्वाधीनता संग्राम में नारी शक्ति विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया। विभागाध्यक्ष डॉ तनुजा भट्ट ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता का इतिहास भारत की नारियों से जुड़ा हुआ है। डॉ एससी पटेल ने कहा कि हमारी आधुनिक महिलाएं जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपना स्थान बना चुकी हैं। शोधार्थी शिल्पा यादव ने भी विचार रखे। धन्यवाद संयोजिका डॉ रत्नर्त्तुः मिश्रा ने दिया। संचालन अंजलि ने किया। यहां डॉ कल्पना अग्निहोत्री, डॉ केके चौहान, प्रिया तिवारी, डॉ आरपी सैनी, डॉ अनुपमा यादव आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का मनाया बलिदान दिवस यह भी पढ़ें- महारानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस मनाया
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.