सासाराम, अप्रैल 3 -- बिक्रमगंज, हिटी। काराकाट में गुरुवार को सनातन संस्कृति चेतना संघ के तत्वावधान में हिन्दू नववर्ष महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें कई संत-महात्मा एवं प्रबुद्धजन पहुंचे। सभी ने भारतीय नस्ल की गाय पालन एवं उसके संरक्षण पर बल दिया। दिनारा विधायक आलोक सिंह ने कहा कि हम सनातनी हैं और गौरक्षा हमारा फर्ज नहीं धर्म है। गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की बात कहते हुए सदन में स्वयं द्वारा उठाए गए प्रश्नों का जिक्र किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...