अलीगढ़, मार्च 11 -- अलीगढ़। संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक के अनुसार हमारी सनातन संस्कृति के अनुसार नव संवत यानी हमारा नववर्ष नवसंवत 2083 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तदनुसार 19 अप्रैल दिन गुरुवार को शुरु हो रहा है। संस्कार भारती इस दिन का शुभारंभ सुबह 5:45 बजे भगवान सूर्यदेव को प्रथम किरण के समय जलाभिषेक के साथ करेगी। जलार्पण का मुख्य कार्यक्रम स्थानीय जवाहर पार्क में होगा। कार्यक्रम में संस्कार भारती बृज प्रांत के अध्यक्ष सीए संजय गोयल, प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिल राज गुप्ता रहेंगे। जिलाध्यक्ष के मुताबिक सभी कार्यकर्ता व सभी हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ता इस दिन सुबह 5:45 बजे अपने-अपने घरों के पास के पार्कों पर यह जलाभिषेक का कार्यक्रम करेंगे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर नव वर्ष स्वागत कार्यक्रम धूमधाम ...