गढ़वा, मार्च 19 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की जिला इकाई की ओर से सहिजना स्थित जुड़वनिया शिव मंदिर परिसर में भारतीय नववर्ष वर्ष प्रतिपदा का उत्सव गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। प्रातः कालीन बेला में कार्यक्रम का शुभारंभ कला साधिका संध्या सुमन द्वारा उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर किया गया। उसके उपरांत विधिवत आरती उतारकर नववर्ष के मंगलमय आगमन की कामना की गई। वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार, भक्ति और सांस्कृतिक चेतना से ओतप्रोत हो उठा। उक्त अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए संध्या सुमन ने कहा कि भारतीय नववर्ष केवल तिथि परिवर्तन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, प्रकृति और नवचेतना का प्रतीक है। यह दिन हमें अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और नवीन संकल्पों के साथ आगे बढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.