हजारीबाग, मार्च 19 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ पर शहर में आस्था, संस्कृति और संगीत का सुंदर संगम देखने को मिला। संस्कार भारती की हजारीबाग इकाई की ओर से वर्ष प्रतिपदा के पावन अवसर पर झील परिसर (प्रेस क्लब के सामने) भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पण एवं भजनांजलि कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। सुबह उगते सूर्य के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जहां बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने मंत्रोच्चार के बीच सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर विश्व कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम का संचालन मनोज पांडेय ने किया। उन्होंने वैदिक विधि से अर्घ्य अर्पण कराते हुए नव संवत्सर पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। अर्घ्य अर्पण के बाद भजनांजलि का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें भक्ति और संगीत का अद्भुत समागम देखन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.