लातेहार, मार्च 17 -- चंदवा प्रतिनिधि। चंदवा में मंगलवार को भारतीय नववर्ष के स्वागत में पूरा क्षेत्र भगवामय नजर आया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार के ध्वज वितरण अभियान के बाद बाजार, चौक-चौराहों और मोहल्लों में हर ओर भगवा ध्वज लहराने लगा। सुबह से ही स्वयंसेवकों की टोली विभिन्न इलाकों में पहुंचकर लोगों के बीच ध्वज वितरित करती रही। लोगों ने भी उत्साहपूर्वक अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों के बाहर ध्वज लगाकर नववर्ष का स्वागत किया। युवाओं में खासा जोश दिखा और वे ध्वज वितरण व लगाने में बढ़-चढ़कर भाग लेते नजर आए। बच्चों और बुजुर्गों ने भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। वरीय स्वयंसेवक राजेश चंद्र पाण्डेय ने कहा कि भारतीय नववर्ष हमारी सनातन परंपरा का प्रतीक है, जिसे उत्साहपूर्वक मनाना चाहिए। वहीं नरेश प्रसाद गुप्ता व नरेंद्र अग्रवाल ने भगव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.