प्रयागराज, जुलाई 24 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग की ओर से भारतीय दार्शनिक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद (आईसीपीआर), नई दिल्ली के सहयोग से राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी का विषय 'प्रो. आरडी रानाडे और प्रो. एसी मुखर्जी का दार्शनिक योगदान' रहा। वक्ताओं ने दर्शनशास्त्र विभाग के पूर्व अध्यक्ष रहे दोनों महान दार्शनिकों की बौद्धिक विरासत पर विस्तार से चर्चा की। आईआईटी कानपुर के प्रो. विनीत साहू ने दोनों दार्शनिकों की कार्यप्रणाली और भारतीय एवं पश्चिमी दर्शन के तुलनात्मक अध्ययन पर प्रकाश डाला। पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. जटा शंकर ने इविवि को दार्शनिक चिंतन का प्रमुख केंद्र बनाने में प्रो. रानाडे और प्रो. मुखर्जी के योगदान को रेखांकित किया। पूर्व विभागाध्यक्ष प्...