भारतीय डेफ क्रिकेट टीम के सदस्य बेंगाबाद के शोएब ने बढ़ाया मान
गिरडीह, मई 10 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। नेपाल के खिलाफ डेफ क्रिकेट सीरीज जीतने पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय डेफ क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित कर बधाई दी है। रांची स्थित कांके रोड आवासीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस टीम में बेंगाबाद के घुठिया निवासी रोजगार सेवक मो. हासिम के पुत्र शोएब अख्तर भी शामिल हैं। भारतीय डेफ क्रिकेट टीम के सदस्य बेंगाबाद के शोएब अख्तर ने ऑलराउंडर की बेहतर भूमिका निभाकर मान बढ़ाया है। भारतीय डेफ टीम में शामिल होकर शोएब ने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे प्रखंड का नाम रोशन किया है। शोएब लगातार टीम में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। प्रखंड के लिए यह गौरव की बात है। हाल ही में धनबाद के टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में खेले गए डेफ क्रिकेट टूर्ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.