गिरडीह, मई 3 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ (ग्रुप सी) का 27वां द्विवार्षिक सम्मेलन 10 मई को गिरिडीह के एक निजी होटल में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर संघ की तैयारियां जोरों पर है। इस संबंध में जानकारी देते हुए संघ के मंडल सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि यह सम्मेलन संगठन की मजबूती और कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच होगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय उप महासचिव इंद्रजीत पांडेय उपस्थित रहेंगे, जो कर्मचारियों का मार्गदर्शन करेंगे। यह भी पढ़ें- India Post GDS तीसरी मेरिट लिस्ट PDF में ऐसे चेक करें अपना नाम, 28 हजार पदों पर होनी है भर्ती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...