भारतीय डाक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी
मुजफ्फरपुर, जुलाई 23 -- मुजफ्फरपुर, वसं। भारतीय डाक कर्मचारी संघ (पोस्टमैन एवं एमटीएस) के मुजफ्फरपुर प्रमंडल में कर्मियों का प्रदर्शन लगातार चौथे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। प्रदर्शन रिक्त पदों को भरने, टारगेट आधारित कार्यशैली को बंद करने, पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने सहित 11 मांगों को लेकर हो रहा है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बाहों पर काली पट्टी लगाकर काम किया।संघ के सचिव नंदन कुमार ने बताया कि आज करीब एक सौ से अधिक कर्मचारियों ने काली पट्टी लगाकर विरोध जताया। कहा कि सरकार विभाग का निजीकरण करने की ओर बढ़ रही है। टारगेट आधारित कार्यशैली को बढ़ावा देते हुए कर्मचारियों का मानसिक और आर्थिक दोहन कर रही है। यह भी पढ़ें- अनियमित तबादलों की पीएमओ से शिकायत टारगेट पूरा नहीं होने पर उसकी भरपाई करने के लिए उनके वेतन से कटौती की जा रही है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.