नई दिल्ली, जून 6 -- इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान टीम इंडिया में आईपीएल के कोटा सिस्टम की बातें होने लगी। ऐसा पहले कई बार हुआ कि एक ही आईपीएल टीम के कई खिलाड़ी एक साथ एक ही प्लेइंग XI में दिखाई दिए हैं, मगर शुभमन गिल की कप्तानी में अफगानिस्तान के खिलाफ जो हुआ वो किसी ने पहले नहीं देखा। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। जैसे ही भारतीय प्लेइंग XI सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, 11 में 6 खिलाड़ी आईपीएल टीम गुजरात टाइटंस से हैं, जिनके कप्तान शुभमन गिल हैं। गिल भारतीय टेस्ट टीम के भी कप्तान हैं। IND vs AFG लाइव स्कोर यहां देखें अफगानिस्तान के खिलाफ शुभमन गिल के अलावा साई सुदर्शन, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार और वॉशिंगटन सुंदर...