नई दिल्ली, जुलाई 12 -- भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी-20 मैचों की अंतरराष्ट्रीय शृंखला के पांचवें और आखिरी मैच में मिली हार के साथ अय्यर आर्मी ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया इससे पहले इतिहास में कभी इतनी बुरी तरीके से किसी भी सीरीज या टूर्नामेंट में नहीं हारी थी। भारत अपने टी-20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार 3 या उससे अधिक मैचों की सीरीज या टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं जीत सका है। साथ ही टीम इंडिया ने अब किसी भी सीरीज या टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा हार का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। भारत इससे पहले कभी भी किसी टी-20 सीरीज या टूर्नामेंट में चार मैच नहीं हारा था। यह टीम इंडिया के लिए शर्मनाक है और ऐसा कलंक श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लगा है। यह भी पढ़ें- इंग्लैंड ने विश्व चैंपियन भारत पर किया क्लीन स्वीप, अंत...