नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं। उन्हें हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चुनी गई टीम में शामिल नहीं किया गया है। उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है। हालांकि पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज ने तीन दिन के अंदर दो शतक जड़कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने गुरुवार को शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 मैच में जालंधर वॉरियर्स के लिए खेलते हुए बठिंडा रॉयल्स के खिलाफ 56 गेंदों में 110 रन की दमदार पारी खेली।प्रभसिमरन ने पिछले दो मैचों में जड़े शतक छह फ्रेंचाइजी टीमों वाली यह प्रतियोगिता 30 अगस्त से 13 सितंबर तक मोहाली स्थित पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आयोजित हो रही है। जालंधर वॉरियर्स और बठिंडा रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में प्रभसिमरन सिंह ने अपनी पारी के दौरा...