भारतीय टीम से बाहर रहना पीड़ादायक, लेकिन उम्मीद नहीं छोड़ी है, विश्व विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव का बयान
नागपुर, नवम्बर 29 -- टी20 विश्व कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि भारतीय टीम से बाहर रहना पीड़ादायक है, लेकिन उम्मीद की किरण हमेशा बनी रहती है। भारत के लगातार दूसरी बार विश्व कप जीतने के बाद सूर्यकुमार को राष्ट्रीय टीम से बाहर कर दिया गया था। मुंबई का यह क्रिकेटर फिलहाल घरेलू क्रिकेट में खेल रहा है। सूर्यकुमार ने पत्रकारों से कहा, ''निश्चित तौर पर भारतीय टीम से बाहर होना पीड़ादायक है। आप लगातार पांच साल तक खेलते हैं और फिर अचानक आपको बाहर कर दिया जाता है। इससे दुख होता है, लेकिन यही तो इस खेल का असली आनंद है।'' उन्होंने कहा, ''यह खेल आपको बहुत कुछ सिखाता है। इसने मुझे पिछले दो वर्षों में और आईपीएल के बाद भी बहुत कुछ सिखाया है। कहा भी जाता है कि हर मुश्किल के बाद उम्मीद की किरण जरूर होती है। इसलिए तब तक खेल जारी रहना चाहिए।''सूर्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.