भारतीय टीम मैनेजमेंट किसके फेल होने का करता है इंतजार? पूर्व ओपनर बोला- ऐसी T20 सीरीज खोलेगी युवाओं की कलई
नई दिल्ली, जुलाई 29 -- भारत ने हाल ही में जिम्बाब्वे दौर पर तीन मैचों की टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ किया। जिम्बाब्वे सीरीज समाप्त होने के बाद पूर्व भारतीय ओपनर सदागोपन रमेश ने टीम मैनेजमेंट को आड़े हाथ लिया है। उनका कहना है कि खिलाड़ियों को सिलेक्ट करने के पैरामीटर्स समान नहीं। उन्होंने खासतौर पर 25 वर्षीय ओपनर अभिषेक शर्मा का जिक्र किया। अभिषेक ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। वह जिम्बाब्वे में बुरी तरह फ्लॉप रहे और कुल 11 रन जुटाए पाए। वह T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर खिसक चुके हैं। वहीं, संजू सैमसन को लगातार तीन पारियों में नाकाम रहने पर भारतीय इलेवन से बाहर कर दिया गया था। रमेश का मानना है कि अगर 39 वर्षीय रोहित शर्मा का इंग्लैंड में तीसरे वनडे में भी बल्ला नहीं चलता तो उनका पत्ता कट सकता था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.