नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच बुधवार को गुवाहाटी में खेला जा रहा है। भारत ने इस मैच में लगातार दूसरे खिलाड़ी को डेब्यू कराया है। पहले वनडे में नमन धीर को मौका मिला था तो वहीं दूसरे मुकाबले में तेज गेंदबाज आकिब नबी को टीम में शामिल किया गया है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बुधवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान ने बताया कि इस मैच में एक बदलाव हुआ है। नीतीश कुमार रेड्डी की जगह आकिब नबी को मौका मिला है। यह भी पढ़ें- OD रैंकिंग: कोहली ने खतरे में डाली गिल की बादशाहत, कुलदीप की टॉप 5 में एंट्री तेज गेंदबाज आकिब नबी को भारत की ओर से इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिला। उन्हें नितीश रेड्डी की जगह प्लेइंग इलेवन म...