भारतीय टीम में खेलकर लौटे अजीत नाग, बिरसा कॉलेज में सम्मान
रांची, सितम्बर 10 -- खूंटी, प्रतिनिधि। चीन में आयोजित एशिया कप अंडर-18 रग्बी प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले बिरसा कॉलेज के छात्र अजीत नाग का गुरुवार को कॉलेज परिसर में सम्मान किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने पर कॉलेज परिवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उनकी उपलब्धि से खूंटी और झारखंड का नाम भी गौरवान्वित हुआ है। अजीत नाग बिरसा कॉलेज में अंग्रेजी ऑनर्स के विद्यार्थी हैं। इससे पहले भी वह अंतरराष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना उनकी प्रतिभा, मेहनत और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है। उनकी सफलता से कॉलेज के छात्र-छात्राओं में भी उत्साह है। कोच समेत कॉलेज परिवार ने किया सम्मान:स्वागत समारोह में प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.