नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने कमाल कर दिया है। भारत की टीम ने इस सीरीज में कुल 45 छक्के जड़ दिए हैं जोकि एक रिकॉर्ड है। तीन मैचों की वनडे सीरीज में इससे पहले कभी भी इतने छक्के नहीं लगे थे। भारत ने ऐसा करके रिकॉर्ड बुक में बड़े अक्षरों में अपना नाम दर्ज कराया है। इस सीरीज से पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड जिस टीम के पास था उसका नाम इंग्लैंड है। साल 2021 में इंग्लिश टीम ने भारत के खिलाफ भारतीय सरजमीं पर ही कुल 37 छक्के जड़ दिए थे। पांच सालों तक यह तीन मैचों की वनडे सीरीज में सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड बना रहा, जिसे 3 अक्टूबर 2026 को भारत ने तोड़ दिया है। ओवरऑल वनडे सीरीज (जिसमें पांच मैचों की सीरीज और तीन मैचों की सीरीज भी शामिल है) में भारत छ...