बेगुसराय, मार्च 9 -- बेगूसराय। आठ मार्च को अहमदाबाद में खेले गए टी-20 वर्ल्डकप में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से मात देकर तीसरी बार विश्वविजेता बना। टीम इंडिया के विश्वकप जीतने पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश व सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर व रंग गुलाल लगाकर खुशी का जाहिर किया। मौके पर संघ के सचिव ने कहा ये एतिहासिक दिन हम क्रिकेट प्रेमियों के लिए त्योहार से बढ़कर है जिसे हमलोग एक-दूसरे का मुंह मिठाकर व रंग गुलाल लगाकर खुशी को दोगुना कर रहे हैं। मौके पर दानिश आलम, भानु, विवेक, निराला, दिलजीत, पप्पू, गोपाल, शकील, निक्कू रामविनित शरण आदि खेल खिलाड़ी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.