श्रीनगर, अक्टूबर 3 -- भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर एशियाई खेलों में अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखने वाली भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की शनिवार को सराहना करते हुए कहा कि श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम ने दबाव से भरे फाइनल मुकाबले को शानदार तरीके से संभाला।पाकिस्तान अब ज्यादा चुनौती पेश नहीं करता भारत ने जापान के निशिन में खेले गए फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने पिछले सप्ताह अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखा था। मन्हास ने श्रीनगर में संवाददाताओं से कहा, ''टूर्नामेंट की अब तक की सर्वश्रेष्ठ टीम। हम गत चैंपियन हैं और इस बार टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, वह काबिल-ए-तारीफ है।'' उन्होंने खास तौर पर दबाव की परिस्थितियों में टीम क...