भारतीय टीम को गोल्ड मेडल जिताने के बाद हरमनप्रीत कौर बोलीं- एशियन गेम्स में हमारी जीत से ये रास्ता खुला
निशिन, सितम्बर 22 -- भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को उम्मीद जताई कि एशियन गेम्स 2026 में उनकी टीम की गोल्ड मेडल जीत देश के लिए इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में और अधिक स्वर्ण पदकों का रास्ता खोलेगी। भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 147 रनों से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया और 2023 में चीन में हुए पिछले चरण में जीते खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। भारत के 217 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम 15.4 ओवर में सिर्फ 69 रन पर ढेर हो गई।'जब से हम यहां आए, सिर्फ एक लक्ष्य था' हरमनप्रीत ने पत्रकारों से कहा, ''गोल्ड मेडल जीतकर बहुत अच्छा लग रहा है। हर खिलाड़ी का यह सपना होता है। हमारी टीम ने स्वर्ण पदकों का रास्ता खोल दिया है। भारत जितने अधिक स्वर्ण पदक जीतेगा, हमारे लिए उतना ही बेहतर होगा।'' उन्होंने कहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.