नई दिल्ली, अगस्त 22 -- केशव महाराज ने श्रीलंका के गॉल में मानव सुथार के प्रदर्शन की कुछ झलकियां ही देखी हैं, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी स्पिनर को पूरा भरोसा है कि भारत को एक 'बेहतरीन खिलाड़ी' मिल गया है जो टेस्ट क्रिकेट में महान बाएं हाथ के स्पिनरों की परंपरा को आगे बढ़ा सकता है। महाराज ने 62 टेस्ट में 218 विकेट लिए हैं। उन्होंने राजस्थान के गेंदबाज सुथार की जमकर तारीफ की। सुथार ने अपने शुरुआती दो टेस्ट मैच में 17 विकेट झटके हैं।स्पिन आक्रमण की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं महाराज ने शनिवार को पीटीआई से कहा, ''सच कहूं तो मैंने पूरा टेस्ट मैच ज्यादा नहीं देखा है। सोशल मीडिया पर दिखने वाली 'हाइलाइट' देखकर लगता है कि उसने अपने करियर की शुरुआत बहुत अच्छी तरह की है। '' महाराज को भरोसा है कि सुथार अगले 10 साल में टेस्ट क्रिकेट में भारत के स्पिन...