हाथरस, मार्च 10 -- भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को नरेन्द्र मोदी स्टेडियम अहमादबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलेंड को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया। जहां रातभर लोगों ने जश्न मनाया। तो वहीं सोमवार को शहर में कई स्थानों पर मिष्ठान वितरित किया गया। भारत और न्यूजीलेंड के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले पर रविवार को नजरे क्रिकेट प्रेमियों की लगी रही। जहां देर रात भारतीय टीम ने जब एकतरफा मुकाबले में न्यूजीलेंड की टीम को पराजित कर दिया। तो शहर सहित पूरे जिले में लोगों ने फाइनल की ट्रॉफी जीतने पर जमकर जश्न मनाया। आतिशबाजी की गई तो लोग तिरंगा लेकर सड़कों पर भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारे लगाते हुए नजर आए। तो वहीं सोमवार की सुबह लोगों ने एक दूसरे को जीत की बधाई दी। तो वहीं जगह जगह मिष्ठान वितरित किया गया। पूर्व पालिकाध्यक्ष ने अपने प्रतिष...