बुलंदशहर, फरवरी 28 -- टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले महत्वपूर्ण मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह है। इसी क्रम में एल्गाइन क्रिकेट एकेडमी, खुर्जा के खिलाड़ियों ने भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए सामूहिक रूप से प्रार्थना की। इस अवसर पर एकेडमी के कोच राजीव शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भारतीय टीम वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को न केवल जिंदा रखेगी, बल्कि शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय खिलाड़ी पूरे लय में हैं और देश का नाम रोशन करेंगे। प्रार्थना सभा के दौरान एकेडमी के कई उभरते खिलाड़ी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से ईशान शर्मा, प्रियांशु, चिराग सैनी, नमन, युवी, निक्की, जानवी, शौर्य, उमेश, अयान, देव, लक्ष्य, अभय, आयु...