हापुड़, मार्च 31 -- भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के नव संवत 2083 की तिथि व्रत पर्व पत्रिका का भव्य विमोचन तथा ब्राह्मण अंतर्राष्ट्रीय संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन धर्मनगरी वाराणसी (काशी) में पांच अप्रैल को होटल कृति ग्रीन में होगा। इस संबंध में महासभा की बैठक समन्वयक पंडित अजय पाण्डेय के आवास पर हुई। जिसमें कार्यक्रम की रुपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। महासभा संरक्षक डॉ.वासुदेव शर्मा ने कहा कि व्रत पर्व में एकरूपता के लिए प्रयास कर रही है। महासभा का व्रत पर्व निर्णय का पश्चिमी उत्तर प्रदेश व दिल्ली एनसीआर के आमजनता व विद्वानों में विश्वसनीयता है और अधिक व्यापक संदेश, विद्वानों में एकमतता व प्रचार प्रसार के लिए काशी में कार्यक्रम का निर्णय लिया गया। महासभा अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित केसी पाण्डेय ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में संहिताशास्त्...