प्रयागराज, मार्च 13 -- एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को 'तीर्थराज प्रयाग की अमूल्य विरासत-दशहरा, कुम्भ एवं मूंज शिल्प' विषय पर शोध परियोजना के अंतर्गत राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्य प्रो. लालिमा सिंह ने किया। मुख्य अतिथि प्रो. योगेन्द्र प्रताप सिंह ने लोक और शास्त्र की परंपरा को भारतीय ज्ञान प्रणाली का आधार बताया। प्रो. रितु जायसवाल ने शोध निष्कर्षों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञों, शोधार्थियों और छात्राओं ने भाग लेकर अपने अनुभव साझा किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...