भारतीय ज्ञान परंपरा से ही होगा विकसित भारत का सपना साकार : डॉ. अमित
महाराजगंज, अगस्त 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय चौक बाजार में राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ स्मृति व्याख्यानमाला के तहत भारतीय ज्ञान परंपरा में कुटुम्ब प्रबंधन : पारंपरिक ज्ञान से आधुनिक दृष्टिकोण तक विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अमित उपाध्याय ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा का मूल मंत्र पूरे संसार को एक परिवार मानना है। इसमें व्यक्तिगत विकास के साथ समाज और राष्ट्र के कुशल प्रबंधन की भी व्यापक दृष्टि है।उन्होंने कहा कि कौटिल्य का अर्थशास्त्र और विदुर नीति भारतीय ज्ञान परंपरा की समृद्ध प्रबंधन दृष्टि को दर्शाते हैं। चरक, सुश्रुत और धन्वंतरी के योगदान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्राचीन भारत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.