गया, नवम्बर 21 -- मगध विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में शुक्रवार को 'भारतीय ज्ञान परंपरा एवं समाज विज्ञान' विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय समाज विज्ञान परिषद के अध्यक्ष और इंदिरा गांधी नेशनल ट्राइबल यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति प्रो. प्रकाश मणि त्रिपाठी व विशेष अतिथि दिल्ली विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के प्रो. रामजीव लोचन रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। मुख्य अतिथि प्रो. प्रकाश मणि त्रिपाठी ने भारतीय प्राचीन ऋषि-परंपरा, वेद, उपनिषद और स्मृतियों के माध्यम से विकसित ज्ञान की व्यापकता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा संवेदनशीलता, समन्वयवाद और सहयोग पर आधारित है। उन्होंने सतत विकास के संदर्भ में ईशावास्योपनिषद के मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.