भारतीय ज्ञान परंपरा व एआई के एकीकरण पर हुआ मंथन
गिरडीह, जून 9 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर टीचर एजुकेशन, बीएचयू, वाराणसी तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के संयुक्त तत्वावधान में गिरिडीह में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय संकाय विकास कार्यक्रम का सोमवार को समापन हो गया। समानतामूलक उच्च शिक्षा, भारतीय ज्ञान परंपरा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का एकीकरण विषय पर केंद्रित कार्यक्रम में अंतिम दिन शिक्षकों ने समूह प्रस्तुतियां दीं और प्रशिक्षण के निष्कर्षों पर चर्चा हुई। तकनीकी सत्रों में मुख्य वक्ता प्रो. आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि शैक्षणिक संस्थान की सफलता सुशासन, दूरदर्शी नेतृत्व और सशक्त संस्थागत ढांचे पर निर्भर है। उन्होंने डिजिटल युग में सूचना सत्यापन पर जोर देते हुए कहा कि भ्रामक खबरें शोध-पत्रों से भी तेजी से फैलती हैं। यह भी पढ़ें- शिक्षकों के प्रोफेशनल डेवलपमेंट की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.