अयोध्या, फरवरी 19 -- अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग की ओर से शुक्रवार और शनिवार को 'विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में भारतीय ज्ञान परंपरा की भूमिका' विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। संगोष्ठी इंडियन काउंसिल फॉर सोशल साइंसेज रिसर्च (आईसीएसएसआर) नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित की जाएगी। संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि महापौर गिरिशपति त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय नई दिल्ली, प्रो. दुर्गेश त्रिपाठी होंगे। कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।संगोष्ठी के संयोजक डॉ. विनोद कुमार चौधरी ने यह जानकारी दी। -----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.