बुलंदशहर, मार्च 24 -- बुलंदशहर। जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी (बुलंदशहर महोत्सव) के मंच पर शुभम् साहित्य कला संस्कृति संस्थान गुलावठी द्वारा विचार-गोष्ठी का आयोजन किया गया। भारतीय ज्ञान परंपरा, महत्व और मूल्यांकन विषय पर आयोजित इस गोष्ठी में विभिन्न क्षेत्रों के विद्वानों ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रोफेसर राजीव सिरोही, संस्थापक अध्यक्ष डॉ. देवकीनन्दन शर्मा और कार्यक्रम अध्यक्ष साहित्यकार विजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से मां शारदा की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। ललित कुमार शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। गोष्ठी के संयोजक डॉ. मोनू सिंह ने विषय प्रवर्तन करते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा की बहुआयामी विशेषताओं और इसके मूल्यांकन की आवश्यकता पर जोर दिया। गोष्ठी में विभिन्न शहरों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.