दरभंगा, मार्च 10 -- दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि के स्नातकोत्तर दर्शन शास्त्र विभाग की ओर से कुलपति प्रो. लक्ष्मीनिवास पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को राष्ट्रीय संगोष्ठी व ग्रंथ लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय 'भारतीय ज्ञान परंपरा में मूल्य विमर्श' रखा गया था। मौके पर कुलपति प्रो. पांडेय ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित अनेक विषय अभी भी शोध के क्षेत्र में हैं। इन पर गंभीर अध्ययन की आवश्यकता है। मुख्य अतिथि विवि के पूर्व कुलपति प्रो. देवनारायण झा, विशिष्ट अतिथि मिल्लत कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सिद्धार्थ शंकर सिंह, वाराणसी के प्रख्यात प्रबंधन शास्त्र विशेषज्ञ डॉ. सुनील नारायण उपाध्याय, विवि के दर्शन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. बौआनंद झा शामिल थे। कार्यक्रम का प्रारंभ विवि के छात्र विश्वमोहन झा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.