जमशेदपुर, मार्च 7 -- जमशेदपुर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, झारखंड प्रांत के तत्वावधान में जुगसलाई में "भारतीय ज्ञान परंपरा" विषय पर ज्ञानवर्धक परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम में क्षेत्र संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति ने विषय प्रवेश कराते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा की महत्ता पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता सामाजिक कार्यकर्ता केईएन राघवन ने छांदोग्य उपनिषद में वर्णित श्वेतकेतु और उद्दालक की कथा के माध्यम से आत्मा और ब्रह्म की एकता को समझाया। कार्यक्रम का संचालन एंजेल उपाध्याय ने किया। अंत में प्रांत अध्यक्ष डॉ. कल्याणी कबीर ने धन्यवाद ज्ञापन किया और शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...