नैनीताल, जून 23 -- भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की ओर से तीन दिवसीय वेबिनार का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। वक्ताओं ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप भारतीय ज्ञान परंपरा को शिक्षा व्यवस्था में शामिल करने की आवश्यकता पर जोर दिया। भारत के गणित, खगोल विज्ञान, आयुर्वेद, योग, कृषि एवं वैज्ञानिक विरासत के योगदान पर बताते हुए शिक्षकों से इस ज्ञान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की अपील की l मुख्य वक्ता डॉ. अरुण प्रताप सिंह राठौड़ ने भारतीय ज्ञान परंपरा की आधुनिक शिक्षा में प्रासंगिकता, वैदिक गणित तथा विभिन्न विषयों में भारत के योगदान पर जानकारी दी। यह भी पढ़ें- भारतीय ज्ञान परंपरा को शिक्षा व्यवस्था में शामिल करने की जरूरत डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के...