प्रयागराज, मार्च 14 -- प्रयागराज मुख्य संवाददाता उच्च शिक्षा संस्थानों में भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देने के लिए 55 करोड़ रुपये से शोध पीठों की स्थापना की जाएगी। इसके तहत अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूरे कर चुके और 7500 से अधिक छात्रसंख्या वाले प्रदेश के 11 विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को चिह्नित किया गया है। भारतीय ज्ञान परंपरा संवर्द्धन शोध पीठ की स्थापना के लिए प्रत्येक संस्थान को चरणबद्ध तरीके से पांच-पांच कुल 55 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। फिलहाल इस मद में 2026-27 सत्र में पांच करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. बीएल शर्मा के अनुसार सभी संस्थानों में चरणबद्ध तरीके से भारतीय ज्ञान परंपरा संवर्द्धन शोध पीठ स्थापित की जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस योजना के तहत लखनऊ विश्वविद्यालय (स्थापित 1920), श्री ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.