प्रयागराज, मई 29 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। झूंसी स्थित गोविंद बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. योगेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि संस्थान में दो नए केंद्र भारतीय ज्ञान प्रणाली केंद्र तथा डिजिटल मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। प्रो. सिंह ने कहा कि भारतीय ज्ञान प्रणाली केंद्र की स्थापना के साथ ही 'भारतीय ज्ञान प्रणाली विश्वकोश' निर्माण की महत्वाकांक्षी योजना भी शुरू की जाएगी। इसी उद्देश्य से शनिवार से दो दिवसीय 'भारतीय ज्ञान मंथन' कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देशभर के 150 से अधिक शिक्षक, शोधकर्ता, नीति विशेषज्ञ और विद्वान भाग लेंगे।

कार्यशाला के विषय कार्यशाला में भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण, दस्तावेजीकरण और वर्गीकरण जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी।...