भारतीय ज्ञान परंपरा और तकनीकी शिक्षा को जोड़ेंगे जीबीपीआईईटी व केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय
देहरादून, सितम्बर 25 -- पौड़ी। भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक विज्ञान, प्रौद्योगिकी और तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए गोविंद बल्लभ पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (जीबीपीआईईटी) पौड़ी और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर देवप्रयाग के बीच एमओयू हुआ है। जीबीपीआईईटी के निदेशक प्रो. (डॉ.) विजय कुमार बंगा और रघुनाथ कीर्ति परिसर के निदेशक प्रो. पीवीबी सुब्रह्मण्यम ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। एमओयू के तहत दोनों संस्थान भारतीय ज्ञान प्रणाली, आधुनिक विज्ञान-प्रौद्योगिकी और उत्तराखंड की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक विरासत से जुड़े विषयों पर संयुक्त शोध, पाठ्यक्रम विकास, शैक्षणिक कार्यक्रम, प्रशिक्षण कार्यशालाएं, संगोष्ठियां और सम्मेलन आयोजित करेंगे। विद्यार्थियों, शिक्षकों और शोधार्थियों के अकादमिक आदान-प्रदान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.