चतरा, जून 11 -- चतरा, प्रतिनिधि। विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग एवं आईयूसीटीई, बीएचयू वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में महिला महाविद्यालय चतरा में आयोजित छह दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम (एफडीपी) का बुधवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। इंटीग्रेटिंग भारतीय ज्ञान परंपरा एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के 50 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. चंद्रभूषण शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि आईयूसीटीई, बीएचयू वाराणसी के निदेशक प्रो. प्रेम नारायण सिंह रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं आचार्य विनोबा भावे के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। मुख्य अतिथि प्रो. शर्मा ने कहा कि वर्ष 2047 का विकसित भारत कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित होगा। ...