भारतीय ज्ञान परंपरा और एआई के समन्वय पर मंथन
गिरडीह, जून 3 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह कॉलेज में समता-केंद्रित उच्च शिक्षा भारतीय ज्ञान परंपरा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के एकीकरण विषय पर छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। यह कार्यक्रम विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग और आईयूसीटीई बीएचयू के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित है। पहले दिन गिरिडीह कॉलेज, आदर्श कॉलेज, एल बी कॉलेज, स्कॉलर बीएड कॉलेज और पारसनाथ कॉलेज के लगभग 30 प्राध्यापकों ने भाग लिया। सत्र की शुरुआत दीप प्रज्जवलन से हुई। डॉ. बलभद्र ने मंच संचालन किया। प्राचार्य डॉ. एम एन सिंह ने स्वागत भाषण में कहा कि भारतीय ज्ञान और आधुनिक तकनीक का समन्वय समय की मांग है। यह भी पढ़ें- बीएचयू स्थित अंतर विश्वविद्यालय शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (आईयूसीटीई) झारखंड के विभिन्न जिलों के शिक्षकों को एआई और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.