गिरडीह, जून 3 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। उच्च शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और भारतीय ज्ञान परंपरा (आईकेएस) के समन्वय को लेकर गिरिडीह कॉलेज में सात दिवसीय राष्ट्रीय संकाय विकास कार्यक्रम (एफडीपी) का दूसरे दिन बुधवार को सार्थक विमर्श और प्रशिक्षण के साथ संपन्न हुआ। आईयूसीटीई बीएचयू तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम इक्विटी-सेन्टर्ड हायर एजुकेशन इंटीग्रेटिंग आईकेएस एंड एआई विषय पर केंद्रित है। जिसमें भारतीय ज्ञान परंपरा और एआई के संगम से भविष्य के शिक्षक गढ़े जा रहे हैं। कार्यक्रम में गिरिडीह कॉलेज, आदर्श कॉलेज, एल बी कॉलेज समेत विभिन्न महाविद्यालयों के करीब 30 प्राध्यापक भाग ले रहे हैं। उद्देश्य शिक्षकों को नई तकनीकों से लैस करने के साथ-साथ भारतीय बौद्धिक विरासत और आधुनिक तकनीकी दक्षता के संतुलित...