देहरादून, जुलाई 1 -- देहरादून। भारतीय जैन मिलन के नेतृत्व में जैन समाज के प्रतिनिधियों ने बुधवार को एडीएम स्मिता परमार जायसवाल को मेनका गांधी के बयान के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मेनका गांधी द्वारा जैन धर्म एवं दिगंबर संतों की पिच्छिका के संबंध में दिए गए कथित भ्रामक एवं तथ्यहीन बयान पर गहरा विरोध दर्ज कराया। जैन मिलन की केंद्रीय महिला संयोजिका मधु सचिन जैन ने बताया कि मेनका गांधी के मिथ्या आरोपों के विरोध और जैन समाज की धार्मिक भावनाओं को भड़काने को लेकर जैन समाज मेनका गांधी पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहा है। यह भी पढ़ें- मेनका गांधी की टिप्पणी पर जैन समाज में रोष, बयान वापस लेने की मांग इसके लिए यह विरोध प्रदर्शन किया गया। उन्होंने बताया कि जैन धर्म अहिंसा, करुणा और जियो और जीने दो के सिद...