भारतीय जैन मिलन ने मनाया स्थापना दिवस
मेरठ, जून 2 -- शारदा रोड स्थित रेस्टोरेंट में सोमवार को जैन मिलन महिला सरस्वती शाखा द्वारा भारतीय जैन मिलन का 61वां स्थापना दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव सुरेश जैन, फेडरेशन अध्यक्ष अनिल जैन, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रदीप जैन, क्षेत्रीय मंत्री राखी जैन, संयुक्त मंत्री मंजू जैन, कामिनी जैन मौजूद रहे। संचालन शाखा अध्यक्ष सुरभि जैन एवं मंत्री प्रियंका जैन ने से किया। मंगलाचरण कनिका जैन ने प्रस्तुत किया, जबकि स्वागत गीत सुरभि जैन एवं प्रियंका जैन ने गाया। सम्राट गौरव वर्ष के उपलक्ष्य में लविश जैन, अनय जैन, अग्रिम जैन एवं भूमि जैन ने नाटिका प्रस्तुत की। समारोह में विभिन्न स्थानों से आए अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.