भारतीय जहाजों के लिए खुला होर्मुज का रास्ता? ईरान के बयान से बड़ा संकेत
नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता विफल होने के बाद होर्मुज को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। हालांकि भारत के लिए एक राहत भरी खबर है। भारत के जहाजों को होर्मुज से गुजरने देने को लेकर ईरान ने सकारात्मक रुख दिखाया है। भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फताली ने सोमवार को इस बारे में बयान दिया। बता दें कि फरवरी में शुरू हुए ईरान-अमेरिका युद्ध के बाद से स्ट्रेट होर्मुज से ईंधन लदे जहाजों का गुजरना कम हो गया है। इस रास्ते से भारत का 40 फीसदी कच्चा तेल आता है। हालांकि कुछ जहाजों को गुजरने की अनुमति दी गई थी, लेकिन फिर भी ट्रैफिक पहले जैसा नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.