नई दिल्ली, जुलाई 28 -- सुहेल खान, कानपुर Indian Army: बर्फीले इलाकों में तैनात भारतीय सैनिकों को हिमस्खलन और बर्फीले तूफानों के दौरान सुरक्षित निकालने के लिए कानपुर में अत्याधुनिक स्मार्ट वर्दी विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। यह वर्दी स्वयं अपनी लोकेशन बताएगी। इसके लिए डीआरडीओ की कानपुर स्थित रक्षा प्रयोगशाला डिफेंस मैटेरियल्स एंड स्टोर्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (डीएमएसआरडीई) ने सेना की जरूरतों के अनुरूप इस परियोजना पर काम शुरू किया है। उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी संस्थान (यूपीटीटीआई) के साथ हुए एमओयू के तहत इसके प्रोटोटाइप निर्माण और अनुसंधान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दोनों संस्थान मिलकर ऐसी स्मार्ट यूनिफॉर्म का प्रोटोटाइप विकसित करेंगे, जो बर्फ में दबे जवानों की लोकेशन रेस्क्यू टीम तक पहुंचाने में मदद करेगी। ...