पलामू, फरवरी 16 -- मेदिनीनगर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की पलामू यूनिट ने शहर के नई मोहल्ला में मेदिनीनगर के युवाओं का सम्मेलन कर नगरपालिका आम चुनाव को लेकर विमर्श किया। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने इस क्रम में कहा कि राष्ट्रहित में युवाओं को निर्भीक होकर चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने की जरूरत है। किसी से डरने की जरूरत नहीं है, पार्टी हर कार्यकर्ता के साथ खड़ी है। विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि मेदिनीनगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए युवाओं को आगे बढ़ना जरूरी है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, भाजपा के पलामू जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, लवली गुप्ता, संटु चौरसिया आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष डॉ. विपुल गुप्ता व संचालन राजू रंजन ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.